विश्व आर्द्रभूमि दिवस 2026 पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Anmolstatus
0
विश्व आर्द्रभूमि दिवस 2026 के अवसर पर विश्व पर्यावरण परिषद (WEC) एवं Asia Skills Olympiad के सहयोग से
भारती विद्यापीठ सेकेंडरी स्कूल एवं जूनियर कॉलेज, सोलापुर में “सतत भविष्य के लिए आर्द्रभूमि का संरक्षण और पुनर्स्थापन” विषय पर एक प्रभावशाली अवेयरनेस प्रोग्राम का सफल आयोजन किया गया।


कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रो. गणेश चन्ना ने विद्यार्थियों को वेटलैंड्स, जल संरक्षण, जैव विविधता और पर्यावरणीय संतुलन के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आर्द्रभूमियाँ न केवल जल जीवन का आधार हैं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी अहम भूमिका निभाती हैं।
इस कार्यक्रम में 100 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया और
🌱 पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया —
पानी बचाने, पेड़ लगाने, प्लास्टिक का कम उपयोग करने और प्रकृति की रक्षा करने का संदेश दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default