पर्यावरण संरक्षण पर पेंटिंग कार्यक्रम
Asia Skills Olympiad के District Coordinator Shivam Kumar के नेतृत्व में Children’s Academy Care Zone, भभुआ में बच्चों के लिए पेंटिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी और प्रेम की भावना जागृत करना था। छात्रों ने पेड़ लगाओ, जीवन बचाओ, स्वच्छ धरती जैसे विषयों पर सुंदर पेंटिंग बनाकर समाज को संदेश दिया।
इस अवसर पर शिक्षकों और विद्यालय प्रशासन ने बच्चों की रचनात्मकता की सराहना की। Ganesh Channa, President, Skill Olympiad ने भी इस पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों में सामाजिक और पर्यावरणीय जिम्मेदारी का विकास करते हैं। शिवम कुमार ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा हर नागरिक की जिम्मेदारी है और छोटे-छोटे प्रयासों से पृथ्वी को बचाया जा सकता है।