हालांकि, परिवार की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। बताया जा रहा है कि उनकी बेटियों को भी अमेरिका से भारत बुला लिया गया है। धर्मेंद्र के बेटे सनी देओल और बॉबी देओल अस्पताल में मौजूद हैं और लगातार डॉक्टरों से संपर्क में हैं। फैंस सोशल मीडिया पर उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआएं मांग रहे हैं।
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की तबीयत नाजुक, वेंटिलेटर सपोर्ट पर भर्ती — फैन्स ने मांगी दुआएं
नवंबर 10, 2025
0
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई है। सांस लेने में परेशानी होने के बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की एक टीम लगातार उनकी स्थिति पर नज़र रख रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, धर्मेंद्र को इस समय वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है और उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
Tags