भारत में सतत विकास और हरित उद्यमिता को बढ़ावा देने की दिशा में एक अहम पहल के तहत, इंटरनेशनल बिज़नेस स्टार्टअप एंड एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन (IBSEA) और वर्ल्ड एनवायरनमेंट काउंसिल (WEC) ने राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस के अवसर पर लघु उद्योग भारती, नई दिल्ली में एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए।
यह रणनीतिक साझेदारी विक्सित भारत 2047 के विज़न के अनुरूप है, जिसका उद्देश्य स्टार्टअप्स और MSMEs के विकास को पर्यावरणीय स्थिरता से जोड़ना, विशेषकर टियर-II और टियर-III शहरों में, है।IBSEA & World Environment Council MoU
इस अवसर पर WEC के संस्थापक एवं अध्यक्ष प्रो. गणेश चन्ना ने कहा कि स्टार्टअप्स पर्यावरणीय चुनौतियों के समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। MoU के तहत दोनों संस्थाएं ग्रीन स्टार्टअप्स, सस्टेनेबिलिटी-आधारित नवाचार, ESG जागरूकता और युवा उद्यमियों के क्षमता निर्माण को संयुक्त रूप से बढ़ावा देंगी।MoU between #IBSEA and #WEC #worldEnvironmentCouncil