आज दिनांक 15.03.2026 दिन रविवार को सुबह में पटना के गांधी मैदान में “नशामुक्त बिहार” थीम के साथ SBI पटना मैराथन 2026 का भव्य आयोजन किया गया।

Anmolstatus
0
इस मैराथन में देशभर से आए धावकों, युवाओं और खेल प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में प्रसिद्ध बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु की उपस्थिति ने प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया। 


वहीं बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने कहा कि नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन एक सराहनीय पहल है और इससे युवाओं को सकारात्मक संदेश मिलता है।


इस मैराथन में कैमूर के युवा सामाजिक कार्यकर्ता शिवम कुमार ने 10 किलोमीटर दौड़ को सफलतापूर्वक पूरा कर फिनिशर मेडल प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवनशैली और नशामुक्त समाज के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण संदेश है।

शिवम कुमार ने बताया कि गांधी मैदान से शुरू हुई इस मैराथन में बड़ी संख्या में युवाओं और खिलाड़ियों ने भाग लिया। देशभर से आए धावकों के साथ दौड़ने का अनुभव काफी प्रेरणादायक रहा। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे अपने जीवन में खेल और फिटनेस को अपनाएं तथा “रन फॉर नशामुक्त बिहार ” के संदेश को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने में अपनी भूमिका निभाएं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default